पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jalore News Rajasthan News Instructions To Build Ideal Crematorium And Cemetery In Every Gram Panchayat

प्रत्येक ग्राम पंचायत में आदर्श श्मशान व कब्रिस्तान बनाने के निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालोर | जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने विकास अधिकारियों को जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत आदर्श श्मशान कब्रिस्तान बनाने के निर्देश दिये हैं। गुप्ता बुधवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के माध्यम से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने बताया कि आदर्श श्मशान कब्रिस्तान बनाने के लिए एफएफसी योजना एवं महात्मा गांधी नरेगा कन्वर्जेंस से स्वीकृति दी जायेगी। उन्होंने जालोर जिले की पंचायत समिति जालोर में 6 एवं जसवन्तपुरा में 5, सांचौर में 4, भीनमाल में 6 एवं सायला में 2 आदर्श श्मशान कब्रिस्तान बनाने के लिए महात्मा गांधी नरेगा योजना से 318.71 लाख एवं एफएफसी योजना से 88.18 लाख रुपए स्वीकृत किये गये। बैठक में बताया गया कि पंचायत समिति चितलवाना में 6 एवं रानीवाड़ा में 4 आदर्श श्मशान कब्रिस्तान के लिए महात्मा गांधी नरेगा योजना से 152.05 लाख एवं एफएफसी योजना से 71.84 लाख रुपए की स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। उक्त आदर्श श्मशान कब्रिस्तान में सामान्यत: चार दीवारी, मुख्य गेट निर्माण, काटघर, शव विश्राम स्थल, शेड निर्माण, पानी का टांका, स्नानागारए, बैठने के लिए बैंच एवं वृक्षारोपण आदि विकास कार्य करवाये जायेंगे। सभी विकास अधिकारियों को आगामी वित्तीय वर्ष 2020-21 के प्लान में सभी ग्राम पंचायतों में इस तरह के आदर्श श्मशान कब्रिस्तान विकास के कार्य के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गये।
खबरें और भी हैं...