- Hindi News
- National
- Jalore News Rajasthan News Jainacharya Will Enter Mandavala39s Ship Temple Today Will Be Welcomed
जैनाचार्य आज मांडवला के जहाज मंदिर में करेंगे प्रवेश, होगा स्वागत
जालोर| अवंति पारसनाथ तीर्थोद्धारक गच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर महाराज रविवार सुबह मांडवला स्थित जहाज मंदिर में प्रवेश करेंगे। प्रकाश छाजेड़ ने बताया कि महाराज सुबह 7.30 बजे मंदिर में प्रवेश करेंगे। जिनका गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाराज चितलवाना, सिवाड़ा, कारोला, सांचौर, खेतासर, बाड़मेर व चौहटन में प्रतिष्ठा व दीक्षा करवाते हुए मंदिर में प्रवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि महाराज 22 मार्च तक मंदिर में प्रवास कर श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे।