- Hindi News
- National
- Jaswantpura News Rajasthan News Jaswantpura And Kabaddi Team Won The Winning Team In Cricket
क्रिकेट में जसवंतपुरा व कबड्डी में गोलाना की टीम रही विजेता
अनापुर गांव में दो दिवसीय देवासी दोस्ताना क्लब देवलाटी समाज की ओर से क्रिकेट व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे कई गांवों से टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में क्रिकेट में पहले स्थान पर विजेता जसवंतपुरा की टीम रही तथा उप विजेता अनापुर की टीम रही। कबड्डी प्रतियोगिता में गोलाना की टीम विजेता रही तथा उप विजेता पावटी की टीम रही। प्रतियोगिता में समाज के भामाशाहों का योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देशाराम पुलिस चौकी दांतराई और अध्यापक दिनेश कुमार हालीवाडा रहे। इस मौके हिराराम, प्रभुराम, सुरताराम, गोकुल श्याम लोढ़ा, अमराराम, निंबाराम, दरजाराम समेत ग्रामीण मौजूद थे।