- Hindi News
- National
- Khara News Rajasthan News Kaka Beat Up Nephew Due To Alcoholism Nephew Dies
शराब के नशे में काका ने भतीजे के साथ की मारपीट, भतीजे की हुई मौत
गंगाणी ग्राम निवासी काका-भतीजे में शराब के नशे में बुधवार को हुए झगड़े में भतीजे की मौत हो गई। करवड़ थाना के हैड कांस्टेबल गंगाराम ने बताया कि बुधवार शाम गंगाणी निवासी कुशालराम मेघवाल व उसके भतीजे हनुमानराम मेघवाल में किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। इस पर काका कुशालराम ने हनुमानराम के साथ मारपीट की। इससे हनुमानाराम की तबीयत खराब हो गई। परिजन बनाड़ स्थित निजी चिकित्सालय लेकर गए। जहां डॉक्टर ने हनुमानराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।