- Hindi News
- National
- Bhinmal News Rajasthan News Knowledge Of Digital Work Given Through Video Conferencing
वीडियो कान्फ्रेंसिंग से दी डिजिटल कार्य की जानकारी
दयालपुरा | ग्राम पंचायत दयालपुरा की विडियो कान्फ्रेंसिंग बैठक का आयोजन गुरुवार को पंचायत भवन में हुआ। जिसमें जन सूचना पोर्टल पर ग्राम पंचायत दयालपुरा के राजीव गांधी सेवा केंद्र में ईमित्र प्लस के माध्यम द्वारा जन सुचना पोर्टल के बारे में विशेष जानकारी दी। वही ऑनलाइन डिजिटल कार्य की जानकारी देकर उन्हें समय पर सुव्यवस्थित ढंग से अपलोड करने की जानकारी प्रदान की। बैठक में सरपंच प्रेमकंवर, ग्राम विकास अधिकारी रमाकांत, पंचायत सहायक रमेश बोस, ई-मित्र संचालन सांकलाराम व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।