- Hindi News
- National
- Sayala News Rajasthan News Life Will Be Successful Only By The Grace Of Guru Kriparam
गुरु की कृपा से ही जीवन सफल होगा : कृपाराम
केशवना में सात दिवसीय भागवत कथा महोत्सव के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
निकटवर्ती केशवना में श्री गुरु कृपा सेवा समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को कथा वाचक संत कृपाराम महाराज ने गुरु की महिमा व गाय का महत्व बताया। कथा प्रारंभ से पूर्व गुरु राजाराम महाराज के सानिध्य में भक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद व्यासपीठ से कथा शुरू हुई। कथा वाचक कृपाराम महाराज ने गुरु जीवन मे एक सच्चे पथ प्रदर्शक होता है। जो जीवन मे हमने सही राह बताकर मार्गदर्शन करते है। जिस मनुष्य पर गुरु की कृपा हो जाती है वो सर्वगुण हो जाता है। प्राचीनकाल से हिन्दू संस्कृति में गुरु का पद सम्माननीय रहा है। वही वर्तमान समय मे बेटा-बेटी की धारणा पर कहा कि बेटा भाग्य से मिलता है। लेकिन बेटी तो सौभाग्य से प्राप्त होती है। इसलिए धारणा को बदलकर समानता से पालन पोषण करना चाहिए। महाराज ने गाय के महत्व को बताते हुए कहा कि गाय को सम्पूर्ण विश्व की माँ का दर्जा दिया हुआ है। इसलिए सभी का कर्तव्य है कि हम माँ कि भांति सेवा करे।वही महाराज ने जीवन मे ईष्र्या लोभ मोह जैसे विकारों से दूर रहने की बात कही।साथ ही दूसरों की उन्नति देखकर जलने की बजाय खुशी मनानी चाहिए।कथा में विभिन्न प्रसंगों पर सजाई गई विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही।कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों स प्रतिदिन श्रद्धालु पहुच रहे है। वही कथा के बीच भजनों पर महिलांए झूम उठी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
यात्रा पर पैदल निकली साध्वी का किया स्वागत
केशवना गांव में शनिवार सुबह भारत यात्रा पर निकली साध्वी श्यामा प्रिया पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। साध्वी ने बताया कि 2012 में नेपाल से पैदल यात्रा प्रारंभ कर आसाम, बंगाल, उड़ीसा, बिहार, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात होते हुए राजस्थान पहुंची है। अभी बहुत राज्यों की यात्रा बाकी है । साध्वी 20 मार्च तक केशवना में रहेगी। वही कथा में भी शिरकत कर संतों का आशीर्वाद लिया।
धर्म-समाज**
सायला. कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। फोटो| भास्कर