पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhinmal News Rajasthan News Line Leakage From One Month In Saline Well Colony Water Flowing In Vain

खारा कुआं कॉलोनी में एक माह से लाइन लीकेज, व्यर्थ बह रहा पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय टेकरावास में खारा कुंआ के पास भीनमाल-दासपा मुख्य मार्ग पर पिछले एक माह से पाइप लाइन लीकेज होने से पेयजल आपूर्ति के समय हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इसको लेकर मौहल्लेवासियों ने कई बार संबंधित लाइनमैन को अवगत करवाया मगर इसका समाधान नही हो पा रहा है। जानकारी के अनुसार भीनमाल-दासपा मुख्य मार्ग खारा कछुआ कॉलोनी में से होकर गुजरता है। इस मार्ग पर खारा कछुआ कॉलोनी में पिछले एक माह से जलदाय विभाग की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। पेयजल आपूर्ति के समय हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहने से सड़क के किनारे लगे इंटरलॉकिंग भी उखड़ गई है। करीबन एक फीट तक गहरा खड्डा हो जाने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसको लेकर आसपास रहने वाले लोगों ने जलदाय विभाग के लाइनमैन को कई बार समस्या का समाधान करवाने के लिए अवगत करवाया है मगर अभी तक इस ओर ध्यान नही दिया गया है।

रात्रि के समय रहती है परेशानी

रात्रि के समय दुपहिया वाहन चालक इस मार्ग से चलते है तो वे इस खड्डे में गिरकर चोटिल हो रहे है। तेज गति में आने वाले दुपहिया वाहन चालकों को यह खड्डा नजदीक आने पर ही दिखाई पड़ता है। वही पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी यह खड्डा परेशानी का सबब बना हुआ है।

भीनमाल-दासपा मार्ग पर बना खड्डा।
खबरें और भी हैं...