- Hindi News
- National
- Sayala News Rajasthan News Locked At The Gate Of Mangalwa Sub Health Center
मेंगलवा उपस्वास्थ्य केंद्र के गेट पर जड़ा ताला
उपखंड क्षेत्र के मेंगलवा के राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र के गेट के ऊपर पिछले आठ नौ महीनों से ताला लगा हुआ है। जिससे ग्रामवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेंगलवा में बहुत बड़ी आबादी निवास करती है। लेकिन ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं व सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है पिछले काफी समय से ग्राम में स्वास्थ्य सेवाएं ठप है। जिन पर ना तो किसी जनप्रतिनिधि का और ना ही विभाग का ध्यान इस ओर जा रहा है। अगर गांव में आबादी की बात की जाएं तो यहां तकरीबन 10 हजार से भी अधिक की जनसंख्या निवास करती है। ऐसे में रात्रि के समय में आपाजकाल हो या छोटी मोटी बीमारी ग्रामीणों को जोखिम उठाते हुए झोलाछापों के दर पर जाना पड़ता है। वही उसके बाद भीनमाल या जालोर का रुख करना पड़ता है।
इनका कहना है
पिछले 9 महिनों से उपस्वास्थ्य केंद्र बंद होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर हमने कही बार शिकायत भी की है। लेकिन विभाग की तरफ से इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। इस पर तुरंत ध्यान देने की ज़रुरत है।
- मीठा लाल जैन, वार्ड पंच मेंगलवा