शराब दुकानों की लॉटरी निकली
जिले में गुरुवार को शराब की दुकानों के लिए लॉटरी निकाली गई। जालोर जिले 123 समूह के लिए शहर के आहोर रोड पर विजय पैराडइस में में लॉटरी प्रक्रिया हुई। लॉटरी का शुभारंभ जिला कलेक्टर हिमाशु गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्रपालसिंह सिंह, समाज कल्याण विभाग के करत्तारङ्क्षसह मीणा ने अपने हाथों पर्ची निकालकर किया। इस दौरान आबकारी अधिकारी विनोद वैष्णव समेत आबकारी विभाग व पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस मौके पर आवेदनकर्ताओं की मौजूदगी में एक-एक पर्ची को प्लास्टिक की बाल्टी में डाला गया। लॉटरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए खुले में लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई। साथ ही लॉटरी प्रक्रिया पूरी वीडियोग्राफी हुई। आवेदनकर्ताओं की जानकारी के लिए पूरे पांडाल में एलईडी टीवी स्क्रीन भी लगे हुए थे। दरअसल, जिले में 11 हजार 478 आवेदन प्राप्त हुए थे। मंगलवार को निकाली गई लॉटरी में अधिकतर को मायूसी हाथ लगी। वहीं जिनके नाम से लॉटरी खुली उनमें खुशी साफ तौर दिखाई दे रही थी। वहीं लॉटरी की प्रक्रिया देर रात तक जारी थी।
जालोर. लॉटरी निकालते जिला कलेक्टर।