स्कूली बच्चो को वितरित किए मास्क
सांचौर|राजकीय माध्यमिक विद्यालय पथमेड़ा में स्कूली बच्चों को कोरोना से बचाव के लिये व आमजन को जागरूक करने व ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता पैदा करने के लिये संस्था प्रधान रामेश्वरी बिश्नोई ने २५० बच्चों को नि:शुल्क मास्क वितरित किये गये। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिये घर के आस-पास साफ- सफाई रखने, हाथ साबुन से धोने, मुंह पर मास्क रखने, हाथ मिलाने की बजाय नमस्ते कहने की बात कही। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा कोरोना को लेकर ३० मार्च तक विद्यालयों में अवकाश होने की वजह स बच्चो की े छुटटी कर दी गई। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष हंसाराम, किशनलाल, हीराराम, पुखराज, अंजना सहित कई जने मौजूद थे।