चिकित्सा विभाग ने विदेशी पर्यटकों का किया उपचार
आहोर | भैसवाडा गांव स्थित रावला होटल में ठहरे विदेशी पर्यटकों के सर्दी जुकाम होने की सूचना पर आहोर चिकित्सा विभाग की टीम ने उपचार कर मास्क, दवाईयां वितरित कर उनके बचाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी। आहोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ. विरेन्द्र हमथानी ने बताया कि उपखंड क्षेत्र के भैसवाडा गांव स्थित रावला होटल में ठहरे कुल पन्द्रह विदेशी ब्रिटिश पर्यटकों मेंं से तीन पर्यटकों के सर्दी जुकाम का असर होने पर आहोर चिकित्सा विभाग को सूचना मिलने पर आहोर के चिकित्सा प्रभारी डॉ. विरेन्द्र हमथानी, डॉ. राजेन्द्र कुमार, मेल नर्स प्रथम बाबूलाल बावल व पुखराज कलावंत की टीम ने होटल रावला में ठहरे पर्यटकों का उपचार कर मास्क एवं दवाईयां वितरित की तथा होटल प्रबंधक को रावला होटल के संभावित स्थानों पर सोडियम हाइपों का पोचा लगाने के निर्देश दिया।