चैत्र नवरात्रि को लेकर बैठक आयोजित
आहोर | कस्बे के चामुण्डा चौक में सुरेश्वर नवुयवक मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष देवीलाल छीपा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान पुराने बस स्टेण्ड पर स्थित सत्यनारायण मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि को घट स्थापना करने के साथ धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। सत्यनारायण मंदिर परिसर में प्रतिदिन रामस्नेही राजाराम महाराज द्वारा राम कथा का आयोजन करने, रंग रोगन, आकर्षक रोशनी से मंदिर सजाने, दुर्गा पाठात्मक कार्य एवं महिपालसिंह चंपावत द्वारा आयोजित नौ दिनों तक शत चण्डी यज्ञ का आयोजन पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से चैत्र नवरात्रि के पश्चात मण्डल कार्यालय के पास नये भवन का शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू करने का निर्णय भी लिया। इस दौरान मण्डल सचिव डॉ. नंदलाल दवे, जेठूसिंह मांगलिया, मीठालाल प्रजापत, हरिशंकर रावल, मोहनलाल खंडेलवाल, कैलाश बाबू सेन, गोमाराम चौधरी, बूटाराम छीपा, अशोकसिंह, मीठालाल मेघवाल, जोराराम, धनसिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।