जन आधार कार्ड को लेकर बैठक आयोजित
27 विभागों की लगभग 147 योजनाओं की जानकारी एकल प्लेटफार्म पर उपलब्ध
स्थानीय पंचायत समिति परिसर में स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र पर जन आधार वितरण की बैठक सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उपनिदेशक प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जन आधार कार्ड को ग्राम पंचायत पर सभी ई मित्र कियोस्क धारकों को वितरण करने के लिए प्रदान किए गए। उप निदेशक प्रवीण कुमार ने सभी ई मित्र धारकों को जन आधार कार्डों का नि:शुल्क वितरण करने एवं ईमित्र सेवाओं के लिए नागरिकों से निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क नही लेने के लिए पाबंद किया। उन्होंने ई मित्र पर उपलब्ध समस्त सेवाओं की निर्धारित रेट लिस्ट, बैनर एवं ब्रांडेड बैनर लगाने के लिए सभी को निर्देश दिए है। निर्धारित से अधिक शुल्क वसूलने पर ईमित्रों के विरूद्ध कार्यवाही करने की बात कही है।
27 विभागों की सूचना पार्टल पर : बैठक के दौरान सूचना सहायक चंपालाल माली द्वारा जन सूचना पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 27 विभागों की लगभग 147 योजनाओं की जानकारी एकल प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवा दी
गई है।
भीनमाल. पंचायत समिति में आयोजित बैठक।