- Hindi News
- National
- Jalore News Rajasthan News Meetings Are Being Held In The Neighborhoods Regarding Ram Navami
रामनवमी को लेकर मोहल्लों में हो रही बैठकें
सिरोही | आगामी रामनवमी पर शोभायात्रा के आयोजन की तैयारियों को लेकर श्रीरामनवमी महोत्सव समिति सिरोही की ओर से शहर के विभिन्न बस्तियों, वार्ड में बैठक और गोष्ठियों का आयोजन किया गया। साथ ही रविवार को पूरे शहर की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया तथा इसमें सभी को भाग लेने के लिए आग्रह किया। महोत्सव समिति सिरोही के मीडिया प्रमुख लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि गुरुवार को नगर के नयावास क्षेत्र, संपूर्णानंद कॉलोनी, सार्दुलपूरा ठाकुर बावसी क्षेत्र, घाचीवाड़ा, हरिजन बस्ती, झुपाघाट समेत अन्य बस्तियों में बैठकें हुर्ई तथा इसमें काफी संख्या में भाग लेकर आयोजन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।