- Hindi News
- National
- Khara News Rajasthan News Meetings Will Be Held In The Street For The Ram Navami Festival
रामनवमी महोत्सव के लिए गली-मोहल्लों में होंगी बैठकें
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में आगामी रामनवमी को जिला मुख्यालय पर शोभायात्रा एवं कार्यक्रम आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। साथ ही कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आगामी 15 मार्च को शहर में सभा का आयोजन किया जाएगा। रविवार को रामझरोखा मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें रामनवमी को हर्षोल्लास से मनाने के लिए सिरोही शहर की श्रीरामनवमी महोत्सव समिति का सर्वसम्मति से गठन
किया गया।
समिति के प्रचार प्रमुख लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि बैठक में रामनवमी आयोजन को आयोजन कार्यकर्ताओं में व्यवस्थाओं को लेकर कार्य का विभाजन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई। कार्यक्रम को लेकर आगामी 15 मार्च को सिरोही नगर के लोगों की बैठक रामझरोखा परिसर में शाम 6 बजे होगी। बैठक में सर्वसम्मति से शंकरलाल माली को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया और कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में राजेश त्रिवेदी, शिवलाल सुथार, सुरेश सगरवंशी, सूर्यवीरसिंह आढ़ा, आनंद मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में धनपतसिंह राठौड़, गोविंदसिंह बारड़, वीरेंद्र एम चौहान, एडवोकेट प्रकाश माली, अजय भट्ट, हजारीमल छिपा, मगनलाल मीणा, राहुल रावल, कपूराराम पटेल, भरत माली, चिराग रावल, गोपाल माली, दीपक रावल, शैलेंद्रसिंह, मांगूसिंह, एडवोकेट भगवतसिंह, प्रकाश पटेल, विजयराज खंडेलवाल, शैलेश शर्मा, संग्रामसिंह, एडवोकेट हनुमानसिंह राठौड़, वीनू सूर्यवंशी, दौलतसिंह राठौड़, विजय कुमावत, ललित प्रजापत, इंदरसिंह मकवाना, मंगलसिंह सिंदल, भूपेश माली, एडवोकेट प्रफुल्ल माली, अनिल प्रजापत, पुखराज सुथार, शिवलाल जीनगर, नरेंद्रसिंह भाटी, विनोद मालवीय, जौली पटेल, आयुष कोठारी, रितिक शाह व मनीष माली समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।
सिरोही. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।