फसलों का जायजा लेने पहुंचे विधायक गर्ग
जालोर | उपखंड क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्र में हाल ही में हुई बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग किसानों के बीच पहुंचे। वही किसानों से बात कर बताया कि बारिश से हुई फसलों के नुकसान का सरकार तक बात पहुंचाई जाएगी और उचित मुआवजा दिलाने की बात कही। इन क्षेत्र में रहा दौरा उम्मेदाबादए सायलाए दादाल सहित आस पास के क्षेत्र में किसानों से रूबरू होकर किसान की समस्याओ को सरकार तक पहुंचा कर सरकार से उचित मुआवजे की बात करने का आश्वासन दिया। वही बाद में बागो?ा क्षेत्र में अनिश्चित काल के लिए किसानों द्वारा दिया जा रहा भारतमाला प्रोजेक्ट के विरुद्ध में धरना दिया जा रहा है।