पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोदरा माता का ऐतिहासिक मेला गुरुवार को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोदरान| कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आशापुरी मोदरा माताजी मंदिर तीर्थ स्थल पर वार्षिकोत्सव मेला होली के तीसरे दिन गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। श्री आशापुरी माताजी मंदिर के ट्रस्ट कोषाध्यक्ष छैलसिंह राठौड ने बताया कि हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी 12 मार्च को जिले के मोदरा माताजी मंदिर में वार्षिक ऐतिहासिक मेले का आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर आशापुरी माताजी मंदिर व प्रत्तिमा को विशेष श्रृंगार कर सुबह व शाम महाआरती का आयोजन किया जायेगा। वही मेले में जालोरए सिरोही व पाली जिलो से लोग मेलें में भाग लेंगे। साथ ही मेले में झुल्ले, सर्कस व हाट बाजार आदी लगने शुरू हो गये हैं।
खबरें और भी हैं...