छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़ की, गिरफ्तार
जयपुर| विद्याधर नगर थाना में स्कूली छात्रा का पीछा कर अश्लील इशारे करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आयुष विद्याधर नगर का निवासी है और एक कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। थानाप्रभारी राधारमन गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 15 वर्षीय पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दी कि वह कई दिनों से बच्ची को पीछा कर उसे परेशान कर रहा है। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।