एमपी के कांग्रेस विधायक आज हो जाएंगे भोपाल के लिए रवाना
मध्यप्रदेश में सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के 82 विधायक जयपुर के दो रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं। ब्यूना विस्टा रिसॉर्ट में 44 और ट्री हाउस रिसॉर्ट में 38 विधायक रुके हैं। शनिवार सुबह कुछ विधायक देर से जागे थे। शनिवार सुबह नाश्ते के बाद ट्री हाउस रिसॉर्ट के 38 विधायकों को लंच के लिए ब्यूना विस्टा पहुंचे। यहां सभी विधायक ने उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत और मुकुल वासनिक के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए। देर शाम को सीएम अशोक गहलोत भी विधायकों से मिलकर उनका उत्साह वर्धन किया। ये विधायक रविवार को भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। लंच के बाद राजस्थान मंत्री सुरेंद्र बघेल और विधायक रजनीश के साथ मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक दो बसों में सवार होकर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकले। उनके कार्यक्रम के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी गई थी। बाद में पता चला कि विधायक मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने गए हैं। मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के बाद शाम को वह फिर ब्यूना विस्टा में एकत्र हुए जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधायकों से मुलाकात की।
दोनों रिसॉर्ट में हर लग्जरी सुविधा उपलब्ध: दोनों रिसॉर्ट में दूर-दूर सिर्फ रेत के टीले नजर आते हैं। यहां आसपास कोई गांव भी नहीं है। ब्यूना विस्टा का एक कमरा एक दिन के लिए करीब 19 से 21 हजार रुपए में मिलता है। यह रिसॉर्ट राजस्थान हैरिटेज स्टाइल में बना है। वहीं, ट्री हाउस रिसॉर्ट में कम से कम 10 हजार रुपए किराया है। इसमें कुछ कमरे पेड़ों पर बनाए गए हैं। इसमें गोल्फ से लेकर टेनिस खेलने की भी व्यवस्था है।
गहलोत बोले-विधायकों को डराने का काम चल रहा: सीएम अशोक गहलोत का भाजपा पर निशाना, विधायकों के राजस्थान शिफ्ट करने पर बयान, कहा , विधायकों का राजस्थान आना भाजपा ने पूरे मुल्क में जो हालात हैं उसका रिफ्लेक्शन है,यह नौबत क्यों आ रही है, पहले एमपी अब गुजरात के विधायक आ रहे हैं, बेशर्मी से हॉर्स ट्रेंडिंग चल रही है, बेंगलुरु में एक विधायक के पिताजी 3 दिन बैठे रहे, उन्हें मिलने नहीं दिया, कर्नाटक से हॉर्स ट्रेंडिंग चल रही है। विधायकों को डराने धमकाने का काम चल रहा है।
शनिवार को एमपी विधायकों से मिले गहलोत