पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ओलिंपिएड में नरेंद्र ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रानीवाड़ा| राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाछीवाडा के छात्र नरेंद्र सिंह पुत्र हड़मतसिंह का क्लाइमेंट ओलिंपिएड 2019 में कक्षा 9 व 10 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर चयन हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार ने बताया कि नरेंद्र सिंह दसवीं कक्षा में अध्ययनरत है। नरेंद्र सिंह होनहार व प्रभावशाली विद्यार्थी है। कक्षा आठवीं में भी राज्य वर्ग की पात्रता सूची में लैपटॉप वर्ग के लिए चयन हुआ था। क्लाइमेंट ओलिंपियाड 2019 का आयोजन गत वर्ष अगस्त 2019 में हुआ था जिसमें लाछीवाडा विद्यालय के विद्यार्थियों सहित कई राज्यों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। पिछले वर्ष भी स्थानीय विद्यालय की छात्रा अनिता कुमारी ने इस ओलिंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
खबरें और भी हैं...