पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bagoda News Rajasthan News On The 10th Day Of The Mahadrao The Farmers Gathered In The Preparations For The Tomb

महापड़ाव के 10वें दिन भी धरना जारी समाधि को लेकर किसान तैयारियों में जुटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बागोड़ा के पास स्थित दादाल में चल रहे किसानों का महापड़ाव रविवार को 10 वें दिन भी जारी रहा हैं। वहीं किसानों का दूसरे दिन गांधीवादी वेशभूषा में सरकार के खिलाफ मौन व्रत सत्याग्रह पर किसान करीबन डेढ़ घंटे तक धरना स्थल पर मौन व्रत रखकर बैठे रहे। वहीं किसान आज से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठेगे। साथ ही किसानों द्वारा समाधि लेने को लेकर भी तैयारी की जा रही हैं। जानकारी के अनुसार किसानों ने गत 28 फरवरी से तहसील परिसर के आगे जगह कम होने के कारण महापड़ाव बागोडा सरहद दादाल में एक खेत में डाला हैं। वहीं किसानों ने आगामी16 मार्च को देश भर के पांच लाख से ज्यादा किसानों को इच्छा मृत्यु के लिए किसानों को महापड़ाव में आने का निमंत्रण दिया है। किसानों ने मांग की है कि मुख्यमंत्री प्रजातांत्रिक नीति का पालन करते हुए किसानों के प्रतिनिधियों से बात कर समस्या का समाधान निकालें। इस दौरान रमेश दलाल ने किसानों के बीच अपने संबोधन में रखते हुए महापड़ाव में शामिल किसानों को जल्द ही इस आंदोलन में राजस्थान और पूरे देश से पांच लाख से ज्यादा किसान समर्थन देने के लिए आएंगे। इस दौरान कूपाराम चौधरी, राकेश बिश्नोई गंगानगर, सुरेंद्र शर्मा हनुमानगढ, नरपतसिंह चौहान बागोड़ा, हाजाराम खेतलावास, महादेवा राम, कुडा ध्वेचा, राजूराम कुका, छोगाराम बीकानेर, जोगसिंह, जगतसिंह, नैन सिंह, जालम सिंह, मंगल सिंह, विजय सिंह दहिया सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

बागोड़ा. समाधि के लिए खोदे गए गड्ढे।
खबरें और भी हैं...