पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhinmal News Rajasthan News Patwar Sangh Submitted Memorandum Regarding Various Demands

विभिन्न मांगों को लेकर पटवार संघ ने सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भीनमाल | विभिन्न मांगों को लेकर पटवार संघ उपशाखा ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया है। उपशाखा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने बताया कि पटवार संघ के साथ 28 अप्रेल 2018 को हुए समझौते के 2 वर्ष बाद भी कोई प्रभावी कार्यवाही नही हुई, इसके संबंध में समय-समय पर अवगत करवाया जाता रहा है। उन्हीं मांगों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए आज ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया कि लंबित मांगों पर सरकार द्वारा शीघ्र ही कार्यवाही नही की गई तो पटवार संघ को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस अवसर पर राजेश कुमार, रमेश कुमार घांची, सुंदर विश्नोई, भूपसिंह, विजय शेखर ओझा, भगवतलाल सहित कई पटवारी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...