- Hindi News
- National
- Jalore News Rajasthan News Patwari Sangh Submitted A Memorandum To The Forest Minister Regarding The Demands
पटवारी संघ ने मांगों को लेकर वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन
सांचौर | राजस्थान पटवार संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पटवार संघ ने बताया कि पटवारी की वेतन विसंगति सुधार को लेकर पूर्व में हुए समझौते की पालना में एवं पटवारी के कार्य की बहुआयामी राजस्व, प्रशासनिक, तकनीकी प्रकृति के मध्य नजर ग्रेड पे -3600 या पे लेवल -10 करने, एसीपी योजना के तहत सेवा अवधि पूर्ण करने पर चयनित वेतनमान का लाभ देते हुए पदोन्नति का पद वेतनमान देने समेत मांगें रखी। इस दौरान बड़ी संख्या में पटवारी मौजूद रहे।