पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नया नारणावास में पेंशन शिविर आयोजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नारणावास | सामाजिक सुरक्षा पेंशन अभियान के तहत ग्राम पंचायत नारणावास के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र नया नारणावास में सरपंच जशोदा कंवर की अध्यक्षता में शुक्रवार को पेंशन शिविर आयोजित हुआ। ग्राम विकास अधिकारी लच्छाराम ने बताया कि इस पेंशन शिविर में महिला जिसकी उम्र 55 वर्ष या अधिक व पुरुष जिसकी उम्र 58 वर्ष या अधिक जो पेंशन से वंचित थे उनको शामिल किया गया। वंचित पेंशनरों को ई-मित्र के माध्यम से हाथोंहाथ आवेदन भरवाए गए। पेंशन शिविर में विधवा पेशन, विकलांग पेंशन, वृद्धा व्यवस्था पेंशन आदि के फॉर्म भरवाए गए हैं। इस पेंशन शिविर में जालोर से सहायक सचिव केवाराम, ग्राम विकास अधिकारी लच्छाराम प्रजापत, पटवारी पूरणमल मीणा, राणाराम भील, लाखाराम गर्ग, रोजगार सहायक प्रेम प्रकाश गर्ग, कुइयाराम देवासी, रूपसिंह धवला, गोपालसिंह धवला समेत मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...