- Hindi News
- National
- Chitalwana News Rajasthan News Plastic Management Instructions Not Being Completed Even After One Month Of Dlb Order
डीएलबी के आदेश के एक महीने बाद भी नहीं हो रही प्लास्टिक प्रबंधन के निर्देशों की पालना
आबूरोड | स्वायत शासन विभाग के निदेशक उज्जवल राठौड़ के आदेश के एक महीने बाद भी शहर में एनजीटी के आदेशानुसार राज्य सरकार की ओर से जारी बायलॉज की पालना करवाने के आदेशों की पालना नहीं हो रही है। ऐसे में आमजन खामियाजा भुगतने को मजबूर है। जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व 3 फरवरी 2020 को स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव उज्जवल राठौड़ ने आदेश जारी कर बताया था कि पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से जारी अपशिष्ट प्लास्टिक नियम-2016 समय-समय पर संशोधन के अनुसार बायलॉज नगरीय निकायों को बनाए जाकर उनकी पालना की जानी है। इसमें अपशिष्ट प्लास्टिक प्रबंधक नियमों की पालना तथा एनजीटी की ओर से पारित आदेशों की पालना में राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित बायलॉल की पालना करने के लिए पाबंद किया था।
यह है शहर की वर्तमान स्थिति
{शहर में नगरपालिका के पास प्लास्टिक कचरा निस्तारण की कोई योजना नहीं है। हालत यह है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कचरा एकत्रित कर मानपुर में रजवाड़ा पुल के समीप स्थित शमसान घाट, शहर में मेघवालवास स्कूल के पास तथा नगरपालिका कार्यालय के पीछे से अमरापुरी शमसान घाट तक रोजाना टनों कचरा बनास नदी में डाला जा रहा है।
{करीब एक पखवाड़े पूर्व डीएलबी के डीडीआर विशाल दवे ने भी आबूरोड नगरपालिका निरीक्षण के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए ईओ त्रिकमदान चारण को व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए थे लेकिन, उसका भी कोई नतीजा नहीं निकला।