पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khara News Rajasthan News Police Conducts Flag March For Panchayati Raj Elections

पंचायतीराज चुनावों को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचायतराज चुनाव 2020 को लेकर पुलिस व आरएसी ने जिले के सिणधरी, पचपदरा, सदर, गुड़ामालानी व सिवाना के हल्का क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया।

एसपी आनन्द शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आगामी पंचायत चुनाव के मध्य नजर गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्र में पुलिस व आरएसी बल ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च कर आमजन को भयमुक्त होकर मतदान करने व आदर्श आचार संहिता का पालन करने व शांति पूर्वक चुनाव करवाने के लिए फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस थाना सिणधरी के हल्का क्षेत्र में थानाधिकारी जेठाराम व आरएसी 6 बटालियन धौलपुर के कम्पनी प्रभारी किशन सिंह मय पुलिस टीम व आरएसी कम्पनी के जवानों ने नीम्बलकोट, सडेचा, खारिया खुर्द में फ्लैग मार्च किया। पुलिस थाना पचपदरा के हल्का क्षेत्र में थानाधिकारी सुखाराम व पीसी ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम व आरएसी कम्पनी के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस थाना सदर के हल्का क्षेत्र में सदर थानाधिकारी मूलाराम मय पुलिस टीम व आरएसी की कम्पनी के जवानों ने कस्बा संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथ अणखिया में फ्लैग मार्च किया।

खबरें और भी हैं...