पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jalore News Rajasthan News Polling In 21 Gram Panchayats Of The District Today

जिले की 21 ग्राम पंचायतों में मतदान आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले की सांचौर, चितलवाना व सरनाऊ पंचायत समिति की 21 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच रविवार को चुना जाएगा। मतदान को लेकर शनिवार को मतदान दल को प्रशिक्षण देकर मतदान केंंद्र के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि मतदान दल निर्वाचन विभाग के निर्देशों की पालना करते हुए निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ चुनाव कार्य मे अपने दायित्वों का निर्वहन करे तथा शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि सांचौर पंचायत समिति की 7 ग्राम पंचायतों, चितलवाना पंचायत समिति की 9 ग्राम पंचायतों व सरनाऊ की 5 ग्राम पंचायतों सहित कुल 21 ग्राम पंचायतों में रविवार को होने वाले मतदान के लिए नियुक्त सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक आपसी समन्वय के साथ चुनाव आयोग के निर्देश के अनुरूप निष्पक्षता और पारदर्शिता का पूर्ण ध्यान रखे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार द्वारा निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देशों के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए मॉक पॉल, कानून एवं शांति व्यवस्था तथा चुनाव प्रक्रिया के संबंध में नियमानुसार और आत्मविश्वास के साथ कार्य करने की बात कही।

मुख्य प्रशिक्षक मुकेश सोलंकी ने मतदान दलों के कर्तव्य व दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर विभिन्न सूचनाओं के प्रपत्रों की पूर्ति कर समय पर मतदान प्रक्रिया सूचनाएं प्रेषित करने की बात कही। इस दौरान एसपी हिम्मत अभिलाष टांक, एडीएम छगनलाल गोयल, एएसपी सत्येन्द्र पाल सिंह , एसडीएम चंपालाल जीनगर , सांचौर एसडीएम भूपेन्द्र यादव, चितलवाना एसडीएम मांसिंगाराम समेत अधिकारी मौजूद रहे।

इन पंचायत समिति के ग्राम पंचायतों में आज होंगे चुनाव

{सांचौर : डबाल, धमाणा, हाडेतर, खारा, मेडाजागीर, सूथाना, विरोल।

{ चितलवाना : दूठवा, होथीगांव, जोधावास, जोरादर, केसूरी, खेजडिय़ाली, सेसावा, सिपाहियों की ढाणी, सुराचंद।

{ सरनाऊ : भाटीप, कोटड़ा, नेनोल, पुर व सेवाड़ा ग्राम पंचायत में चुनाव होंगे।

जालोर. पंचायती राज चुनाव को लेकर रवाना होता मतदान दल।
खबरें और भी हैं...