- Hindi News
- National
- Bhinmal News Rajasthan News Primary School Of Talka Bhil39s Dhani Will Start
तलका भील की ढाणी का प्राथमिक स्कूल होगा शुरू
निकटवर्ती तलका भील की ढाणी के बंद पड़ेे प्राथमिक विद्यालय को शुरू करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर से प्राप्त प्रस्तावनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय हातिमताई ग्राम पंचायत भागलभीम से एकीकरण मुक्त करने के लिए आदेश जारी किए है।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि तलका भील की ढाणी के प्राथमिक विद्यालय को 2020-21 से संचालित किया जाएगा। विद्यालय संचालित करने के लिए प्राथमिक स्तर पर न्यूनतम 15 का नामांकन, उच्च प्राथमिक स्तर पर न्यूनतम 50 का नामांकन एवं सुरक्षित भवन उपलब्धता होने पर ही विद्यालय प्रारंभ किया जा सकेगा। पर्याप्त नामांकन होने पर प्राथमिक विद्यालय के लिए 2 शिक्षक एल1 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में एल1 के 2 एवं एल2 के 3 शिक्षकों के पद प्रारंभिक शिक्षा में उपलब्ध आरक्षित पदों में से आवंटित किए जाएंगे। गौरतलब है कि तलका भील की ढाणी के 11 वर्षो से बंद पड़े विद्यालय को दैनिक भास्कर ने ‘’ढ़ाणी से 4 किमी दूर है स्कूल, इसलिए 90 बच्चों ने छोड़ दी पढ़ाई एवं ‘’11 साल पहले बंद हुआ स्कूल, 90 बच्चे छोड़ चुके पढ़ाई, अब फिर से शुरू होने की जगी उम्मीद शीर्षक से सिलसिलेवार समाचारों का प्रकाशन किया था। ढाणी के युवक ने इन्हीं समाचारों की कटिंग का टवीट किया जिस पर हाल ही में शिक्षामंत्री ने मामले को दिखवाने के लिए कहा था। जिसके बाद इस विद्यालय को वापिस शुरू करने के आदेश शिक्षा विभाग ने दिए हैं।
13 मार्च को प्रकाशित समाचार