- Hindi News
- National
- Sanchore News Rajasthan News Protest Expressed Against Not Calling Traders In Meeting
बैठक में व्यापारियों को नहीं बुलाने पर जताया विरोध
सांचौर | होली के त्यौहार को लेकर आयोजित सीएलजी की बैठक विवादों में घिर गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्रपालसिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक को लेकर व्यापारियों नें भी विरोध जताया है। व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सीएलजी के बैठक में न तो स्थानीय व्यापारियो को सूचना दी जाती है और न ही समस्याओं को सुना जाता है। जिसकी बदौलत महज औपचारिकता के आधार पर बैठक कर ली जाती है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर पुलिस आज तक कोई ठोस कार्य नहीं कर रही है। जिसकी वजह से शहर में दिनोंदिन चोरियों की वारदाते बढ़ रही है। वहीं पुलिस द्वारा चोरी की वारदातो को लेकर दर्ज मामलो में आज दिन तक कोई वारदात का खुलासा नहीं किया गया है।
इनका कहना है
सीएलजी की बैठक किसी भी व्यपारी को सूचना नहीं दी गई। यह हमेशा होता है। जबकि शहर में चोरियो की घटनाओ में बढोतरी हुई है, ट्राफिक व्यवस्था , स्मैक सहित अवैध ध्ंाधो को लेकर पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। जिसको लेकर व्यापारियो में असुरक्षा का माहौल है।
हरिश पुरोहित, अध्यक्ष समस्त व्यापार संघ सांचौर ।