- Hindi News
- National
- Sanchore News Rajasthan News Public Holiday Declared In Respective Constituencies On Polling Day
मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित
जालोर| जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने आदेश जारी कर जिले की सांचौर, चितलवाना व सरनाऊ पंचायत समिति के प्रथम चरण में शेष रही आरक्षण से अप्रभावित ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं वार्ड पंचों के लिए होने वाले मतदान दिवस 15 मार्च रविवार को निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले समस्त विभागों, संस्थाओं, उपक्रमों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। आदेश के तहत पंचायत समिति सांचौर की 7 ग्राम पंचायतों, चितलवाना की 9 ग्राम पंचायतों तथा सरनाऊ की 5 ग्राम पंचायतों में होने वाले मतदान के दिन अवकाश घोषित किया गया हैं। उन्होंने बताया कि पुनर्मतदान की स्थिति में जहां पुनर्मतदान होगा, उस मतदान क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया हैं।