- Hindi News
- National
- Jalore News Rajasthan News Quality Anc Training Organized Awareness About Corona Important
क्वालिटी एएनसी प्रशिक्षण का आयोजन, कोरोना को लेकर लोगों में जागरूकता जरूरी
स्वास्थ्य भवन सभागार में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह देवल की अध्यक्षता में क्वालिटी एएनसी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. भारती ने बताया कि स्वास्थ्य भवन सभागार में जिले के चिकित्सा अधिकारियों को क्वालिटी एएनसी के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान गाइड लाइन अनुसार चिकित्सा अधिकारियों की जिम्मेदारी, गर्भवती महिला के परीक्षण की पद्धति, प्रसव के दौरान आने वाली जटिलता, नियमित टिकाकरण, मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस, ममता कार्ड, आरसीएच रजिस्टर, केएमके रजिस्टर आदि के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. चौहान ने कोरोना वायरस रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु चिकित्सा अधिकारियों को जानकारी देते हुये बताया कि कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम हेतु समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कोरोना वायरस संबधित जागरूकता बैनर प्रदर्शित किये जाये साथ ही एएनएम एवं आशा सहयोगिनियों के माध्यम से पैम्पलेट वितरित कर आमजन को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया जायें। यदि आपके अधीनस्थ क्षेत्र में गत कुछ दिनो पूर्व विदेश यात्रा कर कोई व्यक्ति आया है तो उसकी स्क्रिनिंग कर नियमित रूप से उसका फॉलोअप करें एवं सूचना जिला मुख्यालय भिजवायें। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी एवं कई जन मौजूद थे।
जालोर. चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए।