रंगाला के पशुधन सहायक की सीकर में मौत
रात में बिगड़ी थी तबीयत, पुलिस ने करवाया पोस्मार्टम
थाना क्षेत्र के रंगाला में पशुधन सहायक कंपाउंडर के पद पर कार्यरत रणजीत सिंह जाति जाट निवासी पालवास जिला सीकर की गुरुवार रात्रि में मृत्यु हो गई। कंपाउंडर की मृत्यु की सूचना मिलने पर गांव में सनसनी फैली।
परिजनों को सूचना मिलने पर परिजन सीकर से बागोड़ा पहुंचे। शुक्रवार देर शाम को शव को बागोड़ा के पीएससी की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के भाई बलवीर सिंह पुत्र डुंगाराम जाति जाट निवासी पालवास जिला सीकर ने शनिवार को थाने में लिखित रिपोर्ट दी कि मेरा छोटा भाई रणजीत सिंह पशुधन सहायक कंप्यूटर रंगाला में कार्यरत था जो गुरुवार को रात्रि में रंगाला में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सोया था, जो रात्रि में उसकी तबीयत खराब होने से मृत्यु हो गई हैं।पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट दर्ज की। बागोड़ा थानाधिकारी सूरजभान सिंह मय जाब्ता टीम की मौजूदगी में शनिवार को बागोड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया हैं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की हैं।