- Hindi News
- National
- Aahor News Rajasthan News Returning By Attending The Search Festival Car Fell Into The Ditch Four Family Members Injured
ढूंढ़ोत्सव में भाग लेकर लौट रहे थे, खाई में गिरी कार, परिवार के चार लोग घायल
चांदना-नारादरा गांव के मार्ग पर हादसा
चांदना-नारादरा मुख्य सड़क मार्ग पर एक कार का संतुलन बिगडऩे मार्ग पर एक विकट मोड़ के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंडार निवासी कीर्ति, उनकी प|ी अंजू, पुत्र नीरज कुमार व पुत्र वधु हीना अपनी कार में सवार होकर अपने ननिहाल आहोर में ढूंढ़ोत्सव कार्यक्रम भाग लेकर बुधवार सवेरे वापिस मंडार जा रहे थे। इस दौरान चांदना-नारादरा मुख्य सड़क मार्ग पर कार की रफ्तार तेज होने से विकट मोड़ पर कार गहरे खड्डे में गिर गई। जिससे उसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद ईलाज के लिये सियाणा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। वहीं घटना की सुचना पाकर सियाणा पुलिस चौकी के हेडकांस्टेबल आसुराम व कांस्टेबल अशोक कुमार ने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लेकर कार्रवाई की गई।
बागरा. चांदना-नारादरा मार्ग खड्डे में गिरी कार। फोटो| भास्कर