- Hindi News
- National
- Jalore News Rajasthan News Series Becomes State Vice President Of Rajasthan Wrestling Association
सांखला बने राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष
राजस्थान कुश्ती संघ ओलंपिक पद्घति के चुनाव गुरुवार को महाराज उम्मेदसिंह स्टेडियम नयापुरा कोटा में संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर आई के दत्ता, वरिष्ट उपाध्यक्ष पद पर डॉ. बाबूलाल दायमा, उपाध्यक्ष पद पर लालसिंह सांखला एवं हरिश शर्मा, जगत पूनिया, कन्हैयालाल माधव, सेक्रेटी जनरल भूपेंद्रसिंह, एग्जीक्यूटीव सदस्य हरीराम सारण, साबिर अली को निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष सांखला वर्तमान में राजस्थान ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव पद पर भी अपनी सेवाएं दे रहे है। सांखला के प्रदेश उपाध्यक्ष पर निर्वाचित होने पर जालोर जिला ओलंपिक संघ, कब्बडी संघ, फुटबाल संघ, बैडमिंटन संघ, वेट लिफ्टिंग संघ, हॉकी संघ सहित विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की। यह जानकारी ओलंपिक संघ के सचिव प्रवीण सोलंकी ने दी।
लालसिंह सांखला
हरिश विश्रोई