पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jalore News Rajasthan News Seva Dal Discussed About The Program In Congress Meeting

सेवादल कांग्रेस की बैठक में कार्यक्रम को लेकर चर्चा की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के एक नजी होटल में कांग्रेस सेवादल की बैठक प्रदेश संगठन मंत्री रामसिंह राव के मुख्य आतिथ्य में एवं जिलाध्यक्ष आमसिंह परिहार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए रामसिंह राव ने कहा कि सेवादल कांग्रेस का सेवाभावी संगठन हैं, सेवादल का कार्यकर्ता अनुशासन एव सेवाभावी होता हैं। बैठक में आगामी कार्यकारिणी विस्तार व ध्वजवंदन कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। सेवादल के कार्यकर्ताओं को संगठन मंत्री ने आश्वस्त किया कि जल्दी ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इस असर पर पार्षद लक्ष्मण सिंह सांखला, पार्षद बसंत सुथार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत दवे, मांगीलाल गर्ग, शंकरलाल अग्रवाल, खीमाराम चौधरी, रूपाराम मेघवालए, भारमल सिंह, महेंद्र प्रजापत, महिपाल जाट, चांद खान, नरेश राणा समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जालोर. बैठक के दौरान चर्चा करते सेवादल के कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...