पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन आज से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सायला |निकटवर्ती केशवना में सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन गुरुवार से शोभायात्रा के साथ किया जाएगा । गुरुकृपा सेवा समिति के अनुसार गुरुवार सुबह द्वारिकाधीश मंदिर से शोभायात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ किया जायेगा। शोभायात्रा ढोल, बैंड बाजे की धुन से सुसज्जित के साथ द्वारिकाधीश मंदिर से रवाना होगी। जो बस स्टैंडए तड़वा सड़क, सैनों का वास, चौहटा, मैन बाजार, राजाराम मंदिर होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी । कथा का वाचन संत कृपाराम के मुखारविंद से किया जायेगा। कथा प्रतिदिन दोहपर 12 से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी। कथा की तैयारी पूर्ण हो चुकी है।कथा के लिए भव्य पांडाल बनाया गया है तथा प्रवेश द्वार बनाया गया है। कथा के आयोजन के लिए ग्रामीणों में काफी खुशी है।
खबरें और भी हैं...