कोड़का में सामाजिक सुरक्षा पेंशन शिविर आयोजित
करड़ा | कस्बे के राजीवगांधी सेवा केन्द्र पर शुक्रवार को भू-निरीक्षक आंबाराम मेघवाल व पंचायत प्रसार अधिकारी प्रभुराम जीनगर की मौजूदगी में सामाजिक सुरक्षा पेंशन शिविर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पीईओं प्रभुराम जीनगर ने वृद्वावस्था पेंशन, पालनहार समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लाभ लेने की बात कही। इस अवसर पर 83 लोगों की पेंशन स्वीकृत की गई। वही भु निरीक्षक आम्बाराम मेघवाल ने राजस्व विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारें में जानकारी दी। इस मौके सरपंच भीखी देवी चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी आसुराम ढाका, पटवारी रमेश सियाग, सांवलाराम राणा, वरधाराम मेघवाल, पंचायत सहायक वागाराम मेघवाल, मफाराम, रामाराम देवासी समेत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।