पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रदेश उपाध्यक्ष आर्य का किया स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जालोर| राजस्थान कुश्ती संघ ओंलिपिंक पद्धति के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष हरदेव आर्य के जालोर पहुंचने पर आर्य वीर दल जालौर एवं जिला कुश्ती संघ की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला कुश्ती संघ ओलंपिक पद्धति के अध्यक्ष दलपत सिंह आर्य ने बताया कि भारतीय कुश्ती फेडरेशन के पर्यवेक्षक की देखरेख में खाटू श्याम सीकर में संपन्न हुए। राजस्थान कुश्ती संघ के चुनावों में उम्मेद सिंह प्रदेश अध्यक्ष एवं नानूसिंह सचिव तथा शिवगंज के हरदेव आर्य प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष आर्य के जालौर में निर्वाचन के बार पहली बार आने पर आर्य हनुमान व्यामशाला में आर्य वीर दल एवं जिला कुश्ती संघ की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर संचालक प्रशांत सिंह, अध्यक्ष कृष्ण कुमार, महामंत्री शिवदत्त आर्य, पुरुषोत्तम आर्य, वरुण शर्मा, कन्हैयालाल मिश्रा, कुपाराम आर्य, भरत कुमार, रमेश कुमार, राष्ट्रीय पदक विजेता सुनीता चौधरी, अभिषेक तिवारी, बृजेश कुमार, विजय पाल सिंह समेत मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...