- Hindi News
- National
- Jalore News Rajasthan News State Vice President Of Wrestling Association Olympic Reached Jalore Welcomed
कुश्ती संघ ओलिंपिक के प्रदेश उपाध्यक्ष जालोर पहुंचे, किया स्वागत
जालोर| कोटा के महाराज उम्मेदसिंह स्टेडियम आयोजित हुए प्रदेश कुश्ती संघ ओलिंपिक के चुनाव में जालोर के लालङ्क्षसह को प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष सांखला जालोर पहुंचने पर खेल संघों के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। लालङ्क्षसह सांखला लंबे समय से खेल संघों के पदाधिकारी पर रहे चुके हैं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव भागीरथ गर्ग, थ्रो बॉल संघ के अध्यक्ष फूलाराम प्रजापत, सचिव ओमप्रकाश आर्य, कोषाध्यक्ष प्रवीण जीनगर, बेडमिंटन संघ के सचिव जितेंद्र सिंह सांखला, वेटलिफ्टिंग संघ के राहुल परमार, फिस्टबाल संघ के अविनाश परमार व सुभम जावा सहित खेलसंघो के पदाधिकारियों ने सांखला का माला, साफा व मुंह मीठा कर जोरदार स्वागत किया ।