- Hindi News
- National
- Jalore News Rajasthan News Students Arrived In Schools Despite Careful Orders From Corona Virus In The District
जिले में कोरोना वायरस से लोग हुए सतर्क आदेश के बाद भी स्कूलों में पहुंचे विद्यार्थी
कोरोना
तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर जिले में भी अामजन जागरूकता बरतने लगे हैं। बाजार समेत जिलेभर के अस्पतालों में स्टाफ के साथ मरीज व उनके परिजन संक्रमण से बचाव के लिए अब मास्क लगाने लगे हैं।
इधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक लेने के बाद 30 मार्च तक प्रदेश के सभी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानाें व मदरसों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए थे, वहीं शिक्षा विभाग के निदेशक की अाेर से जारी अादेश जिला शिक्षा अधिकारी ने शनिवार सुबह सभी विद्यालयों में भिजवाया था। इसके चलते शनिवार को जिले के कई सरकारी व निजी विद्यालय खुले रहे। हालांकि आदेश पहुंचने के बाद सुबह 11 बजे के बाद जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित करते हुए बच्चों को घर भेज दिया गया, लेकिन निजी विद्यालय में पूरे समय तक खुले रहे। इधर, शहर में भी अब घराें से बाहर निकलने के दाैरान अामजन भी काफी जागरूकता बरत रहे हैं। कई लाेग मास्क का उपयाेग करने लगे हैं। हालांकि अभी तक जिले में कोरोना वायरस का एक भी रोगी नहीं मिला है, लेकिन जिला प्रशासन ने इससे निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। बाहर से आने वाले पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों की स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही बचाव के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।
सावधानी यहां भी...अस्पताल में प्रसव के तुरंत बाद नवजात को भी पहनाया मास्क
जालोर. शहर के निजी विद्यालय में सभी बच्चे मास्क लगाकर पढ़ाई करते हुए।फोटो : साबीर अली नेपाली।
बचाव के तरीके
{बीमार मरीजों की सही तरीके से मॉनिटरिंग
की जाए
{रेस्पिरेटरी यानी सांस से जुड़ी बीमारी के लक्षण किसी में दिखें तो उससे दूर ही रहें
{जिन देशों या जगहों पर इस बीमारी का प्रकोप फैला है वहां यात्रा करने से बचें
{हाथों को अच्छी तरह से धोएं और हाथों की सफाई का पूरा ध्यान रखें
{खांसी या छींकते वक्त अपने मुंह और नाक
को अच्छी तरह से ढंककर रखें
{अपने हाथ और उंगलियों से आंख, नाक और मुंह को बार-बार न छूएं
{पब्लिक प्लेस, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कुछ भी छूने या किसी से हाथ मिलाने से बचें
{नाक बहना
{सिर में तेज दर्द
{खांसी और कफ
{गला खराब, बुखार
{थकान व उल्टी महसूस होना
{सांस लेने में तकलीफ
कई विद्यालयों में विद्यार्थियों ने मास्क लगाकर की पढ़ाई, आज से बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल
राज्य सरकार ने सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया था, लेकिन शनिवार को जिले के कई विद्यालयों में शिक्षण कार्य हुअा। भास्कर की टीम कुछ विद्यालयों में पहुंची ताे कई विद्यालयों में बच्चे कोरोना वायरस काे लेकर सहमे हुए थे। इसलिए वे कक्षा कक्ष में भी मास्क लगाए बैठे नजर अाए। शनिवार को महाविद्यालय में चल रही परीक्षा के दाैरान भी कई परीक्षार्थी मास्क लगाकर पहुंचे।
30 मार्च तक रहेगा अवकाश, विद्यालय के स्टाफ को होना होगा उपस्थित : जिले के सभी विद्यालयों में 30 मार्च तक अवकाश रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि अनिवार्य रूप से सभी विद्यालयों में अवकाश रहेंगे, अगर किसी विद्यालय में अवकाश नहीं रखा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने बताया कि 30 मार्च तक सरकारी विद्यालयाें के संस्थाप्रधान व स्टाफ को उपस्थित रहना होगा। साथ ही कक्षा पांचवी, आठवीं, दसवीं व बाहरवीं बोर्ड की परीक्षाएं यथावत समय पर चलेंगी।
लगातार तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के चलते लोग अब सतर्कता बरतने लगे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में आने वाले कई मरीजों के मुंह पर मास्क लगे हुए थे। इधर, जिला अस्पताल में जालोर निवासी उर्मीला दर्जी दाेपहर 12.05 बजे प्रसव हुआ। उसके 1 घंटे बाद उर्मिला ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए खुद ने व अपने नवजात बच्चे को भी मास्क पहना दिया।
के लक्षण