पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jalore News Rajasthan News The Decoction Will Be Fed For 15 Days In Ayurveda Dispensary

आयुर्वेद औषधालय में 15 दिन तक पिलाया जाएगा काढ़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला आयुर्वेद औषधालय जालोर में पोषण पखवाड़ा के तहत रोगियों को पौष्टिक एवं स्वास्थ्य के लिए हितकर भोजन करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में शुक्रवार को मौसमी बीमारियों के बचाव ,जुकाम, खांसी में उपयोगी काढ़ा पिलाया गया। यह काढ़ा चिकित्सालय में 15 दिन तक लगातार पिलाया जायेगा। खांसी-जुकाम के रोगी नित्य 10 बजे चिकित्सालय में आकर काढ़ा पी सकते है। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी श्रीराम वैद्य ने बताया कि जालोर के आस-पास कॉर्न आटन की बहुत बड़ी समस्या है। यह रोग पुरूष और स्त्री दोनों में पाया जाता है। पैरों में आटन होने पर रोगी को पैदल चलने पर तेज दर्द होता है। कोटा के कार्न विशेषज्ञ जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में आकर इलाज करेंगे। रोगी अपना नाम व मोबाइल नं. से चिकित्सालय में आकर रजिस्ट्रेशन करवायें ताकि कै प आयोजन के समय रोगी के मोबाइल पर सूचना दी जा सकें।

जालोर. शहरवासियों को काढ़ा पिलाते हुए।
खबरें और भी हैं...