- Hindi News
- National
- Jalore News Rajasthan News The Lady Operator Flagged Off The New Bus Of Jalore Depot On Women39s Day
महिला दिवस पर जालोर डिपो की नवीन बस को महिला परिचालक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को राजकीय सावित्री बाई फूले कन्या महाविद्यालय स्तरीय छात्रावास में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेन्द्रसिंह ने कहा कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रसन्नता प्रकट करते हए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता हैं उन्होंने कहा कि कोई भी देश यश के शिखर पर तब तक नहीं पहुंच सकता जब तक उस देश की महिलाएं कंधा से कंधा मिलाकर ना चले। उन्होंने कहा कि जीवन की कला को अपने हाथों से साकार कर नारी ने सभ्यता और संस्कृति का रूप निखारा हैं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण कानून दहेज हत्या विरोधी कानून पीसीपीएनडीटी एक्ट के बारे में विस्तार से विधिक जानकारी दी। इस दौरान छात्रावास अधीक्षक उपमा कुलदीप ने भी महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी तथा अपने अधिकारों के प्रति हमेशा सजग रहने का आव्हान किया। इस दौरान छात्रावास की छात्राओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटियों का दर्द बांटने पहुंचे विधायक, मदद का दिया भरोसा
रानीवाड़ा| गत 24 फरवरी को क्षेत्र के रानीवाड़ा खुर्द गांव में शादी वाले घर में हुई आगजनी की घटना में लाखों का नुकसान होने के मामले में रविवार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक नारायणसिंह देवल पीडि़त परिवार के घर पहुंचे कर सांत्वना देकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि जोरसिंह पुत्र बाबर सिंह भोमिया राजपूत निवासी रानीवाड़ा खुर्द के घर में 27 फरवरी को दो बेटियों की शादी थी और पूरा कुनबा जोर शोर से शादी की तैयारियों में लगा था। घर पर जरूरी सामान व नकदी का बंदोबस्त कर घर की बेटियों को धूमधाम से विदा करने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच शादी के 3 दिन पहले 24 फरवरी की शाम को अचानक घर में लगी आग से पूरे परिवार के मंसूबों व बेटियों के सुनहरे सपनों पर पानी फिर गया। अचानक आई इस आफत ने पुरे परिवार को हिला कर रख दिया था। जिस पर विधायक देवल, हीरालाल सारस्वत व मंडल भाजपा अध्यक्ष रिड़मलसिंह सिंह डाबी ने पीडि़त परिवार के घर पहुंच कर मौका मुआयना किया। विधायक देवल ने हर संभव मदद करने की बात कही।
महिलाओं ने जीवन की कला को अपने हाथों से साकार कर नारी ने सभ्यता व संस्कृति का रूप निखारा
महिला परिचालक का स्वागत कर बस को किया रवाना
महिला दिवस पर किया नारी शक्ति का सम्मान
जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड शाखा जालोर के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बैंक में नारी शक्ति के रूप में बैंक की महिला ग्राहकों को आमंत्रित कर उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष नितिन सोलंकी, उपाध्यक्ष राजू चौधरी के अलावा बैंक की महिला निदेशक नमृता जेथलियाए लक्ष्मी मीणा द्वारा उपस्थित नारी शक्ति का सम्मान किया गया। महिला दिवस के अवसर पर बैंक के सीईओ फाउलाल सोनगरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति का सम्मान हमारे देश की परंपरा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए बैंक द्वारा 1 फरवरी 2020 से महिलाओं तथा बालिकाओं को आर्थिक दृष्टिकोण से सशक्त करने के लिए अलग से जमा योजना प्रारंभ की है। उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया की बैंक की कुल जमाओं में नारीशक्ति की भी पूर्ण भागीदारी रहेगी साथ ही महिलाओं के प्रति जन मानस में सम्मान की भावना रहे ऐसी कामना की। कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक नैनाराम सुथार तथा सहायक शाखा प्रबंधक मनीषा माली ने महिलाओं को स्मृति चिंह भेंट किए गए।
कांग्रेस महिला संगठन की बैठक आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज राजीव गांधी भवन में महिला सशक्तिकरण के लिए महिला जिलाध्यक्ष शोभा संदेशा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सुष्मिता गर्ग ने किया। शोभा संदेशा ने बताया कि बालक बालिकाओं में भेदभाव नहीं करने एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बहनों को प्रोत्साहित किया। जिसमें लीला राजपुरोहित व सरोज चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अंजु भट्ट, गीता मेघवाल व रशीदा बानो सहित समस्त महिला पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किए गए।
जालोर. महिला दिवस पर आयोजित बैठक को संबोधित करती महिला।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान परिवहन निगम जालोर-आगार द्वारा आगार की एकमात्र महिला कर्मचारी रीना के हाथों से आगार को प्राप्त नवीनतम मॉडल की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करवाया गया। आगार मुख्य प्रबंधक अशोक सांखला ने निगम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को निशुल्क प्रदान की जा रही यात्रा का अधिक से अधिक लाभ लेने एवं निगम की बसों में सुरक्षित यात्रा करने का संदेश दिया। इस अवसर पर यातायात प्रबंधक खेत सिंह राठौड़, प्रबंधक वित्त ओम लीलावत, प्रबंधक संचालन योगेंद्र सिंह राठौड़, सांख्यिकी अधिकारी गोपीचंद सोलंकी समेत कर्मचारी मौजूद रहे।
जालोर. महिला परिचालक का स्वागत कर बस को रवाना करते हुए।