- Hindi News
- National
- Bhinmal News Rajasthan News The Parents Of 4 Children Died A Year Ago Devasi Took Responsibility For Studies And Marriage Of A Daughter
एक साल पहले 4 बच्चों के माता-पिता का हुआ निधन देवासी ने ली पढ़ाई व एक बेटी की शादी की जिम्मेदारी
जीवाणा निवासी 4 बच्चों के माता-पिता की हो गई थी मौत, 90 वर्षीया दादी के भरोसे हैं बच्चे
सायला उपखंड क्षेत्र के जीवाणा निवासी एक परिवार में कुछ माह पूर्व माता-पिता की मौत होने के बाद चार बच्चों के पालन पाेषण की जिम्मेदारी 90 वर्षीय दादी पुरादेवी पर आ गई। ऐसे में इस परिवार की मदद के लिए भालनी निवासी कांग्रेसी नेता हीरा भाई देवासी आगे आए हैं। देवासी ने इस परिवार के चार बच्चों की पढ़ाई से लेकर एक बेटी की शादी कराने तक की जिम्मेदारी ली है। साथ ही भीनमाल शहर में उनकाे एक दुकान देने की भी घोषणा की है। शनिवार को देवासी ने इस परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुए सहायता राशि भी सौंपी। जानकारी के अनुसार जीवाणा निवासी ओबाराम देवासी की गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी प|ी ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली, लेकिन एक साल पहले उसकी भी मौत हो गई। एेसे में परिवार के चार बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी 90 वर्षीया दादी पर आ गई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद कांग्रेसी नेता हीरा भाई देवासी परिवार की मदद के लिए आगे आए अाैर शनिवार को बच्चों से मिलकर उनको आर्थिक मदद सौंपी। इस दौरान डॉ. रमेश देवासी, डॉ. ओमप्रकाश सुथार, सिराणा सरपंच हमीराराम देवासी, उत्तमसिंह धवेचा, करमीराम, आदम खान, प्रवीण सोनी समेत मौजूद रहे।
चारों बच्चों की पढ़ाई, एक बच्ची की शादी व भीनमाल में दुकान देंगे देवासी : देवासी ने इस परिवार का दर्द समझकर उनकी मदद के लिए पहल करते हुए आर्थिक सहायता भी की। साथ ही पढ़ाई करने वाले चारों बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी वहन करेंगे। साथ ही भीनमाल शहर में हीरा भाई देवासी के निर्माणाधीन हीरा मॉल में इन चारों बच्चों को करीब 25 से 30 लाख रुपए की लागत की एक दुकान भी देंगे। इसके अलावा एक बड़ी बेटी की भी देवासी अपने खर्च पर शादी करवाएंगे। देवासी ने दुकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए परिवार से आवश्यक कागजात भी लिए एवं उनकी जल्द रजिस्ट्री करवाने की बात कही।
मालबार हिल से लड़ा था विधानसभा का चुनाव
मूलत: भीनमाल के भालणी निवासी हीराभाई देवासी लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय है। उन्होंने कुछ माह पूर्व महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में मालबार हील से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था।
मेंगलवा. पीडि़त परिवार से मिलते कांग्रेसी नेता हीरा देवासी।