- Hindi News
- National
- Chitalwana News Rajasthan News The Roof Of The House Collapsed In Sarupganj The Accident Averted
सरूपगंज में मकान का छज्जा भरभरा कर गिरा, हादसा टला
मकान के बाहर छज्जा भरभरा कर गिर गया।
सरुपगंज | कस्बे के पुरानी स्टेट बैंक गली में एक घर के बाहर लगा छज्जा रविवार सवेरे अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया और उसका मलबा बिखर गया। गनीमत रही की उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार कस्बे के पुरानी स्टेट बैंक गली में मकान के बाहर लगा छज्जा रविवार सवेरे करीब 9.30 बजे अचानक जोरदार आवाज के साथ नीचे गिर गया, जिससे आसपास दुकान में बैठे लोगों में अफरा तफरी मच गई। छज्जा गिरने के बाद वहां पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। गनीमत रही कि उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।