- Hindi News
- National
- Aahor News Rajasthan News The Urs Of Ratelapir Dargah In Kotkasta Will Be Celebrated On 19 March
कोटकास्ता में रातेलापीर दरगाह का उर्स 19 मार्च को मनाया जाएगा
भीनमाल| निकटवर्ती कोटकास्ता दरगाह हजरत कुर्बानशाह अली रातेलापीर दरगाह का 33वां उर्स 19 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। कमेटी के सदर हांजी गनी खां ठेकेदार ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी हजरत कुर्बानशाह अली रातेलापीर का 33वां उर्स 19 मार्च को मनाया जाएगा। जिसमें नागौर शरीफ सुफीकारी हजरत, अब्दुल वहीद कादरी तकरीर करेंगे। हजरत मौलाना निशान अहमद, मौलाना शरीफ अकबरी, मौलाना ताजमोहम्मद अकबरी, मौलाना कमालुददीन, मौलाना मोहम्मद रियाजपाशा, मौलाना कारी इस्लामुद्दीन, हाजी नशीरूद्दीन आदि मौलाना तकरीर करेंगे। रात्रि में महिफले कव्वाली का प्रोग्राम आयोजित होगा जिसमें बॉलीवुड सिंगर फनकार मशहूर कव्वाल इरफान तुफेल अपने देशभक्ति नातिया, कलाम, गजल पेंशन करेंगे।