वाणी को मधुर बनाने के लिए जपें भगवान का नाम
सायला | केशवना गांव में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के दुसरे दिन कथा वाचक संत कृपाराम महाराज ने बताया कि भगवान का नाम जितना आप लोगे उतनी ही अपनी वाणी मधुर होगी, शांति बाजार में नहीं भक्ति से मिलती हैं। अगर इंसान पढ़ा लिखा न होतो भी अगर उसके पास प्रेम है तो प्रेम से उसका जीवन सफल हो जाता है। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व पशुपालन मंत्री ओटाराम देवासी ने संत राजाराम महाराज कृपाराम महाराज से आशीर्वाद लेकर बताया कि अगर संत नहीं होता जगत में तो जल जाता संसार इस मौके पर बाहर से गुरु भक्त आये उनका गुरु कृपा सेवा समिति केशवना द्वारा सम्मान किया गया।