- Hindi News
- National
- Jalore News Rajasthan News Today Sheetla Mata Fair Will Be Held In Nosra
आज नोसरा में भरेगा शीतला माता का मेला
आहोर| उपखंड क्षेत्र के नोसरा गंाव के बस स्टैंड पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को शीतला सप्तमी के दिन शीतला पूजन के साथ मेला आयोजित होगा। हरनामसिंह ने बताया कि नोसरा गांव के बस स्टैंड पर स्थित शीतला माता मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को शीतला माता का मेला भरा जाएगा। साथ ही मेले को लेकर मंदिर परिसर को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। मेला परिसर में दुकानें व हाट बाजार सजाया गया है। मेले में नोसरा सहित खाम्बी, दूदिया, छागाडी, आईपुरा, सुगालिया जोधा, कोराणा, वारनी, सांढण, बावडी, बिजली, घाणा, बरवा, रामा, भोरडा, बाला, किशनगढ, मोहिवाडा, निम्बला, कोटडा, अजीतपुरा, खेडा आदि भाग लेंगे।