आज होगा शीतला माता का पूजन
आहोर| राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास स्थित शीतला माता मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को शीतला सप्तमी के अवसर पर शीतला माता को ठंडे भोजन का भोग लगाने के साथ पूजन किया जाएगा। शीतला माता पूजन के पश्चात महिलाओं द्वारा शीतला माता की कथा श्रवण करेगी। वही चामुंडा माता मंदिर व शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन कर मनोकामना पूर्ण करने एवं परिवार में सुख समृद्धि बनाए रखने की कामना करेगें। रविवार शाम को शीतला माता चौक में गैर नृत्य का आयोजन भी होगा। शीतला सप्तमी के दिन कस्बे के समस्त प्रतिष्ठान बंद रहेगें।