- Hindi News
- National
- Jalore News Rajasthan News Tractor Carrying Illegal Gravel Filled And Seized
अवैध बजरी भरकर ले जाते ट्रैक्टर को किया जब्त
आहोर| उपखंड क्षेत्र के गुडा इन्द्रपुरा गांव के समीप नदी में गुरुवार देर रात को ट्रैक्टर में बजरी भरते हुए कार्यकारी एसडीएम सीमा तिवारी ने एक टैंक्टर को जब्त कर चांदराई पुलिस चौकी को सुपुर्द किया। कार्यकारी एसडीएम सीमा तिवारी ने बताया कि उपखंड क्षेत्र के गुडा इन्द्रपुरा गाव के समीप स्थित नदी में गुरुवार देर रात को ट्रैक्टरों में बजरी भरने के साथ परिवहन करने की सूचना मिलने पर एसडीएम तिवारी सहित आहोर पुलिस थाने के पुलिस कर्मी गुडा इन्द्रपुरा के समीप नदी में जैसे ही एसडीएम सीमा तिवारी एवं पुलिस पहुंची तो नदी में खड़े कई टैंक्टर चालकों एवं बजरी माफिया फरार हो गए। लेकिन एसडीएम तिवारी ने एक ट्रैक्टर को जब्त कर चांदराई पुलिस चौकी को सुपुर्द करने के साथ खनन विभाग जालोर को सूचना दी।