- Hindi News
- National
- Jalore News Rajasthan News Training Of Sector And Zonal Magistrate For Panchayati Raj Elections Completed Election On 15th
पंचायतीराज चुनाव के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण संपन्न, चुनाव 15 को
आगामी 15 मार्च को होने वाले पंचायती राज चुनाव को लेकर गुरुवार को सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी छगनलाल गोयल ने कहा कि सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट निर्वाचन विभाग के निर्देशों की पालना करते हुए स्वतंत्र निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करायें। जालोर स्टेडियम के बहुउद्देशीय सभागार में सांचौर, चितलवाना व सरनाऊ पंचायत समिति की 21 ग्राम पंचायतों में 15 मार्च को होने वाले मतदान के लिए आयोजित सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायतीराज आम चुनाव में लगे मतदान दल के कार्मिक चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरश: पालना करते हुए पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शान्तिपूर्ण तरीके से चुनाव कार्य को अंजाम दें।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रशिक्षण नियुक्ति के प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि नियुक्त सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदान केन्द्रों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस दल के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। उन्होंने मॉक पॉल कानून एवं शांति व्यवस्था तथा चुनाव प्रक्रिया के संबंध में आत्मविश्वास के साथ कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर मतदान केन्द्र से 200 मीटर की परिधि में चुनाव प्रचार आदि गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। आदर्श आचार संहिता की पूर्णत: पालना भी सुनिश्चित करने पर बल दिया। मुख्य प्रशिक्षक मुकेश सोलंकी ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के कर्तव्य व दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर विभिन्न सूचनाओं के प्रपत्रों की पूर्ति कर समय पर मतदान चुनाव प्रक्रिया सूचनाएं प्रेषित करने की बात कही।
जालोर. पंचायती राज चुनाव को लेकर प्रशिक्षण देते हुए।